न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू रविवार को छातापुर पहुंचे और कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। डहरिया स्थित लोजपा रामविलास प्रखंड कार्यालय में पहुंचे विधायक का पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूलमाला पहनाकर छातापुर से लगातार चौथी बार जीतने पर बधाई दी ।
आभार यात्रा जारी
इस मौके पर विधायक ने कहा कि आभार यात्रा अभी जारी है और जगह-जगह घूमकर मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे हैं। छातापुर के लोगों ने लगातार चौथी बार जिताया है। इसके लिए सभी का धन्यवाद है। कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं। उनके समाधान को लेकर आने वाले समय में हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
शुभकामनाएं और आशीर्वाद
विधायक बबलू ने छातापुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में कचहरी चौक के समीप दीपनारायण साह के घर पहुंचकर उनकी पुत्री की होने वाली शादी की शुभकामनाएं दी। वहीं बीते दिनों सड़क दुर्घटना में उनके पुत्र के गंभीर रूप से जख्मी होने पर अफसोस व्यक्त करते उसका कुशल क्षेम भी जाना।
वर वधू को दिया आशिर्वाद
इसके बाद विधायक मुख्यालय के लोहियानगर स्थित गिरधर भगत के घर पहुंचे और उनके भतीजे सोना भगत की शादी संपन्न होने पर वर वधू को आशिर्वाद दिया । मौके पर अमरदीप कुमार भगत, शशि भूषण पप्पू, सोना भगत, बबलू भगत आदि थे।
दिव्यांग अजय पासवान से मुलाकात
विधायक बबलू वार्ड 16 स्थित बजरंग चौक के समीप दलित टोला के दिव्यांग अजय पासवान से मिलने उनके घर पहुंचे। अजय बाहरी प्रदेश में मजदूरी करने के दौरान एक हादसे के शिकार हो गए थे। हादसे के बाद से उसके कमर से नीचे का पूरा हिस्सा सुन्न हो गया है। विधायक ने अजय एवं उसके परिजनों से स्थिति से अवगत होने के बाद आर्थिक मदद की। यह भी कहा कि विधानसभा सत्र के बाद अजय का समुचित इलाज पटना या दिल्ली जहां से होगा, वह करवाने में हरसंभव मदद करेंगे।मौके पर सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, शालीग्राम पांडेय, गौरीशंकर भगत, पवन कुमार हजारी, सुशील कर्ण, शिवशंकर पांडेय, अजय कुमार सिंह, चंद्रदेव पासवान, भोगानंद राजा, रामटहल भगत, धर्मेंद चौधरी, संजीव पासवान, सरिता साह, दीपक बक्शी, हीरालाल साह आदि थे। वहीं लोजपा कार्यालय में कुंदन पासवान, अशोक हजारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओ की मौजूदगी देखी गई।

































