न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
पीजी एथलीट यूनियन एवं कॉमन रूम, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सत्र 2025–26 के लिए इंटर कॉलेज बैडमिंटन (महिला एवं पुरुष वर्ग) टूर्नामेंट का आयोजन विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। टूर्नामेंट 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगा।
विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भागीदारी सुनिश्चित की है। अब तक 10 पुरुष एवं 10 महिला टीमों ने अपने नामांकित कराकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।
2 दिसंबर को फाइनल एवं पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता के दूसरे दिन, 2 दिसंबर 2025 को विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले, पुरस्कार वितरण समारोह तथा समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
3 दिसंबर को ईस्ट जोन के लिए चयन
प्रतियोगिता के उपरांत 3 दिसंबर 2025 को टीएमबीयू की ओर से ईस्ट जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने हेतु पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
अध्यक्ष व आयोजन सचिव ने दी शुभकामनाएँ
टूर्नामेंट के अध्यक्ष डॉ. हलीम अख्तर ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं महाविद्यालयों को शुभकामनाएँ दी हैं। वहीं आयोजन सचिव डॉ. अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और सभी नियमों के पालन की अपील की है।
आयोजन समिति का गठन
टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसमें प्रो. पूर्णेन्दु शेखर, डॉ. जनक श्रीवास्तव, डॉ. अंबिका कुमार, डॉ. अंशु कुमार, डॉ. रुचि श्री, डॉ. शोभा तिवारी, डॉ. मुबीना एवं पी.टी.आई. डॉ. बिपिन को सदस्य बनाया गया है।
अध्यक्ष डॉ. हलीम अख्तर की अध्यक्षता में आयोजन सचिव डॉ. अभिषेक कुमार ने 30 नवंबर को आयोजन समिति के साथ बैठक की, जिसमें शांतिपूर्ण, सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु सभी कार्यों की जिम्मेदारी तय की गई।
टाई-शीट 1 दिसंबर को जारी
प्रतियोगिता के टाई-शीट का प्रकाशन 1 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे किया जाएगा।
मल्टीपरपस इनडोर स्टेडियम में होने वाला यह टूर्नामेंट विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर की प्रमुख प्रतियोगिताओं में से एक माना जा रहा है।
इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 1 दिसंबर सेटीएमबीयू में तैयारी पूरी, 20 टीमों की होगी भागीदारी

































