मनु फाउंडेशन द्वारा संचालित 6 दिवसीय पेंटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का सफल समापन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के सिमराही स्थित मनु फाउंडेशनद्वारा आयोजित छह दिवसीय बेसिक पेंटर कोर्स का समापन के मौके पर प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मनु फाउंडेशन के ट्रस्टी वैद्य रीतेश मिश्र, प्रो. वैद्यनाथ प्रसाद भगत, बिन्दा प्रसाद गुप्ता, एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स एकेडमी के आशीष केशरी व विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।समापन समारोह को संबोधित करते हुए वैद्य रीतेश मिश्र ने कहा कि मनु फाउंडेशन समाजसेवा और कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया और पेंटिंग की बारीकियों को सीखा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पेंटरों को दीवार की तैयारी, प्राइमर, पुट्टी, पेंटिंग तकनीक, स्टेंसिल कार्य और डिजाइन संबंधी जानकारी दी गई, जो उनके आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध होगी।
प्रो. वैद्यनाथ प्रसाद भगत ने कहा कि आधुनिक समय में किसी भी क्षेत्र में कौशल का होना आवश्यक है। कुशल पेंटरों की हमेशा मांग रहती है और यह प्रशिक्षण सिमराही व आसपास के पेंटरों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं बिन्दा प्रसाद गुप्ता ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए किया जा रहा यह कार्य प्रशंसनीय है।
एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स एकेडमी के आशीष केशरी और विशाल कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान पेंटिंग के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान रत्नेश मिश्र, लालबहादुर मंडल, त्रिलोक मिश्र, रणजीत कुमार, प्रकाश साह, हेमंत कुमार, छोटू कुमार, दिनेश यादव, मुकेश कुमार, लाल मुहम्मद साफी सहित कई लोग उपस्थित रहे।