न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए रात में व्यापक गश्ती अभियान चलाया गया। 28/29 नवंबर 2025 की रात पुलिस के जवान अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता के साथ भ्रमणशील रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
रात गश्ती के दौरान पुलिस टीमों द्वारा मुख्य मार्गों, बाज़ार क्षेत्रों, बैंकिंग जोनों तथा आवासीय इलाकों में पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी गई और आवश्यकता अनुसार वाहन चेकिंग भी की गई। गश्ती दलों का उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना और किसी भी संभावित अपराध की पूर्व रोकथाम करना था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नियमित रात गश्ती से अपराधियों में भय का वातावरण बनता है तथा आमजन के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जिले में लगातार निगरानी और सक्रिय पुलिसिंग जारी रहेगी, ताकि जनता निश्चिंत होकर अपने दैनिक कार्य संपन्न कर सके।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
































