बिना जीएसटी के सामान खरीद बिक्री करने वाले के खिलाफ अभियान तेज

  • सामान से लदे दो वाहन को किया गया जब्त


न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सरकार द्वारा सामान की खरीद बिक्री पर निर्धारित जीएसटी शुल्क भुगतान नहीं किए जाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत विभाग के डिप्टी कमिश्नर भास्कर कुमार रजक सहित विभागीय कर्मी द्वारा शनिवार को पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में जांच अभियान चलाया । जिसमें पीक अप गाड़ी पर लदे सामानों की जांच की गई। व्यापारी द्वारा दो वाहन पर लदे सामान की समुचित कागजात नहीं दिखाए जाने पर जांच शुरू कर दी गई है।
विभागीय डिप्टी कमिश्नर भास्कर कुमार रजक ने कहा कि दो वाहनों पर लदे सामान की जांच की जा रही है, जिसके कागजात की जांच में कमी पाई गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वाहन सहित लदे सामान को जब्त कर पिपरा थाना में रखा गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है l