न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
टाउन हॉल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उपस्थित पदाधिकारियों, कलाकारों और दर्शकों से बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने शपथ दिलाते हुए कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है और यह कानून का उल्लंघन भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास में बाधा डालता है और उनके सपनों को साकार होने से रोकता है।

































