परसरमा में बाबा लक्ष्मीनाथ गोसाईं की धूमधाम से मनायी गयी जयंती

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सदर प्रखंड अंतर्गत परसरमा स्थित बाबा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाईं के जन्मस्थल स्थित कुटी में मंगलवार को बाबा का 235वां अवतरण दिवस युवा सीमित व ग्रामीणों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। अवतरण दिवस के मौके पर अहले सुबह बाबा लक्ष्मीनाथ गोसाईं के आवास से प्रभात फेरी के साथ रथ यात्रा निकली गई,रथ यात्रा आवास से निकल कर लक्ष्मीनाथ गोसाई कुटी पहुंची। जहां से रथ यात्रा को जिला परिषद सदस्य रजनीश कुमार सिंह ने ध्वज दिखा कर रवाना किया । इस दौरान यात्रा दर्जनों घुड़सवार एवं बाइक सवार लोग परसरमा समेत आस-पास के गांवो शामिल होकर भ्रमण किया एवं बाबा के जयकारे लगाए। यात्रा परसरमा के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुखपुर स्थित बाबा तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बरूआरी स्थित बाबा कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर होते हुए पुनः बाबा लक्ष्मी नाथ गोसाईं कुटी परसरमा पहुंची। इस दौरान बाबाजी के भक्त हे लक्ष्मीपति, हे करुणामय दीन जनक आधार, यौ बाबा खोलू दया के किबार सहित बाबा रचित कई भजन गाते रहे. । इस दौरान स्थानीय पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उर्फ गुंजन सिंह , कलानन्द झा सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे ।मौके पर जिप सदस्य सिंह ने कहा कि बाबा लक्ष्मी नाथ गोसाईं की कृपा से ही आज क्षेत्र में कई कार्य सफल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाबा लक्ष्मी नाथ गोसाईं के पास सच्चे मन से अपनी मन्नतें लेकर आने वालों को जब बाबा आशीर्वचन देते थे तो उनकी हर मनोकामना जरूर पूरी होती थी. कहा कि जल्द ही बाबा का यह कुटी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा। पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह गुंजन ने कहा कि बाबा की कृपा से ही परसरमा की यह धरती आज बिहार समेत देश के कई हिस्सों में जानी जाती है. उन्होंने कहा कि बाबा लक्ष्मी नाथ गोसाईं के जन्म स्थल पर बने कुटी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। अभी भी लोगों के अंदर बाबा के प्रति वही स्नेह दिखाई पड़ता है। युवा समिति के अध्यक्ष बौआ ने बताया कि बुधवार को मिथिला रत्न कुंज बिहारी द्वरा भक्ति एंव संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।