श्रीरामजानकी मंदिर में विवाह पंचमी पर होगा ध्वजारोहन, कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी शुरू

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ वीरपुर

जिले के वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड 4 स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विवाह पंचमी के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसी दिन सुबह 10 बजे ध्वजारोहन का कार्यक्रम भी किया जाएगा जिसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैं।
रविवार क़ो जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी कौशिक पाण्डेय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विवाह पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर क़ो रंग रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है। पूर्व की भांति संध्या काल में बारतियों का आगमन होगा जिसके सत्कार के लिए पूरे नगर वासियो क़ो आमंत्रित किया गया है। श्रीराम सीता विवाह रात्रि 10 बजे से किया जाएगा। इस उपलक्ष्य मे कई जगहों से कीर्तन मण्डली क़ो भी बुलाया गया है।
स्थानीय संजीत सिन्हा ने बताया कि यह मंदिर काफ़ी पुराना मंदिर है। यहाँ प्रत्येक वर्ष श्रीरामजानकी विवाह उत्सव के रूप मे मनाया जाता है। इस साल भी काफ़ी हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम मनाया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या मे सनातनियों क़ो आने की उम्मीद है।