सिमराही पेट्रोल पंप हनुमान मंदिर के पास बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर दिनदहाड़े गहने ले भागे

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल / राघोपुर

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर के पास पूजा करने आई एक बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े सम्मोहित कर आभूषण लेकर भागने की घटना की जानकारी मिली।
दो युवकों ने महिला से बात करने के दौरान उसके गहने उतार रफूचक्कर हो गया।
शनिवार को भूपेंद्र प्रसाद यादव की पत्नी मंदिर में पूजा करने आई थी। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और उसे बताया कि उसकी दो बेटियां और एक बेटा है, जिस पर बड़ा संकट आने वाला है। इस बात से महिला घबरा गई।
युवकों ने इसी मौके का फायदा उठाकर महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह सम्मोहित हो गई। इसके बाद महिला से कान, नाक, हाथ में पहने सभी आभूषण उतार कर ले लिया। जिसे लेकर दोनों मौके से फरार हो गए।
जब महिला को होश आया, तब तक दोनों युवक भाग चुके थे। उसने अपने गहने गायब पाए और मंदिर परिसर में रोने लगी। कुछ लोगों ने उसके घर सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को शांत कराया। परिजनों ने देखा कि उसके सभी आभूषण गायब थे।
परिजन स्थानीय लोगों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एक फुटेज में दो युवक बुजुर्ग महिला को मंदिर के बाहर रोककर बात करते दिखे और फिर सड़क के दूसरी तरफ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद वे भाग गए।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि इस बाबत आवेदन मिला है अनुसंधान की जा रही है।