न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिला से 28 स्काउट और गाइड की टीम जम्बूरी में भाग लेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर का भाव आयोजन स्काउटिंग गाइडिंग कौशल सांस्कृतिक आदान-प्रदान राष्ट्रीय एकता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने हेतु आयोजित किया जा रहा है भारत स्काउट और गाइड के कंटिजेंट लीडर्स जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार झा के नेतृत्व में जिला की टीम भाग लेगी दल के साथ गाइडर रानी कुमारी मध्य विद्यालय भेलाही, स्काउटर – कौशिक वत्स, रोवर लीडर अमन कुमार के देख-रेख में सभी गतिविधि में स्काउट गाइड भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोक संस्कृति, लोकगीत नृत्य, परंपरागत वेशभूषा तथा क्षेत्रीय लोक कलाओं को पूरे देश से आए प्रतिभागियों के बीच प्रस्तुत किया जाएगा जंबूरी में अन्य राज्यों के स्काउट गाइड ने सुपौल की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान एवं विरासत का अवलोकन करेंगे टीम द्वारा सुपौल के कोसी बैरेज, धरहारा स्थान, तिलेश्वर स्थान, कपिलेश्वर के महादेव स्थान गणपतगंज का विष्णु मंदिर, हरदी का दुर्गा स्थान एवं अन्य सांस्कृतिक धरोहर का प्रस्तुति किया जाएगा जंबूरी परिसर में लगाए जाएंगे संस्कृतिक स्टाल में मिथिलांचल का पान मखान, मछली, लिट्टी चोखा, दही-चुरा आदि को पूरे देश से आए हुए प्रतिभागी को अवलोकन कराएंगे और अपनी पहचान बताएंगे। इस 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में सभी स्काउट एवं गाइड अपने साहस अनुशासन और धैर्य का परिचय देते हुए आयोजित की जाने वाली अनेक एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे जिपलाइन, रॉक क्लाइंबिंग एवं पायलटिंग प्रोजेक्ट जैसे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर विजय शंकर चौधरी संरक्षक भारत स्काउट और गाइड , राघवेंद्र झा उर्फ राघव झा नगर परिषद चेयरमैन सह जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट और गाइड , अभय शंकर झा स्काउटर आदर्श मध्य विद्यालय , सर्वेश कुमार झा जिला एथलीट संघ, राहुल कुमार प्रबंधक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, भरत कुमार झा , संजय कुमार झा जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड , रानी कुमारी गाइडर, मध्य विद्यालय भेलाही, अभिषेक पंसारी मोहम्मद वल्ली उल्लाह, प्रबंधक काशी विद्यापीठ कर्णपुर, डॉक्टर कन्हैया प्रसाद सिंह संरक्षक भारत स्काउट और गाइड , जगदेव साह प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय सरही मलकाना, कृष्णानंद , बैजनाथ चौधरी , मुकेश जैन , संजय राम के द्वारा सहयोग किया तथा सभी स्काउट गाइड को ट्रैक सूट देकर उत्साह वर्धन किया गया।
































