निलांबुज कुमार झा, भागलपुर
मध्य विद्यालय मुरहनहाट के पूर्ववर्ती छात्र मणिकुंज कुमार ने भारतीय रेलवे के मुंबई ज़ोन में कनीय अभियंता पद पर चयनित होकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम गर्व से ऊँचा किया है। ग्राम एवं पोस्ट मुरहन के निवासी मणिकुंज कुमार, पिता मनोज कुमार शर्मा के सानिध्य में शिक्षा प्राप्त करते हुए हमेशा से ही मेहनती, अनुशासित और आज्ञाकारी विद्यार्थियों में गिने जाते थे। चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने के बाद योगदान देने से पूर्व वे शुक्रवार को अपने पुराने विद्यालय पहुँचे, जहाँ शिक्षकों ने उन्हें दिल से आशीर्वाद दिया। विद्यालय परिवार ने मणिकुंज की इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि उनकी सफलता वर्तमान छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि कठिन परिश्रम, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय के सभी सदस्यों ने मणिकुंज कुमार और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उनकी यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा का एक प्रकाशस्तंभ बनकर उभर रही है।


























