अमरनाथ एक्सप्रेस से भागलपुर स्काउट-गाइड टीम गोल्डन जुबली 19वीं नेशनल जंबूरी के लिए रवाना

  • 23 से 29 नवंबर तक चलेगा राष्ट्रीय कार्यक्रम

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

भारत स्काउट और गाइड जिला शाखा भागलपुर की टीम गुरुवार को अमरनाथ एक्सप्रेस के माध्यम से गोल्डन जुबली 19वीं नेशनल जंबूरी में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुई। यह राष्ट्रीय आयोजन 23 से 29 नवंबर तक चलेगा, जिसमें देशभर से स्काउट, गाइड और रेंजर्स भाग लेंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुल 17 प्रतिभागी—4 रेंजर्स, 8 गाइड्स और 5 स्काउट्स—भागलपुर से रवाना हुए। टीम का नेतृत्व जिला सचिव प्रवीण कुमार झा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट बिपिन कुमार सिंह, जिला आयुक्त बुलबुल स्मिता, तथा जिला प्रशिक्षक स्काउट मुकेश कुमार आजाद ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतिभागियों की सूची
रेंजर्स: रंभा, सिमरन, रौशन खातून, नैंसी रानी
गाइड्स: स्वाति, टुकटूक, मानवी, आयुषी, माही, नेहा, समिका, रिया
स्काउट्स: प्रतीक राज, अंशुमन प्रिय, पियूष केडिया, आरव, अर्णव
टीम को शुभकामनाओं के साथ रवाना करने के लिए बाल भारती नवगछिया के प्राचार्य नवनीत सिंह, कौशल किशोर जयसवाल, प्रशासक डी. पी. सिंह, तथा चंपा देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरमारी की गाइड कैप्टन जया मल्लिक भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी पदाधिकारी एवं प्रतिभागियों के माता-पिता ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया।
जंबूरी में होंगे कई आकर्षक कार्यक्रम
प्रतिभागी इस राष्ट्रीय शिविर में सेवा कार्यक्रम, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, लोकगीत, लोकनृत्य, झांकी, फिजिकल डिस्प्ले, फूड प्लाज़ा, कैंप क्राफ्ट, डिस्ट्रिक्ट गेट, फैशन शो आदि कई प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। यह जानकारी जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट भागलपुर विपिन कुमार सिंह ने दी।