धान अधिप्राप्ति में पारदर्शिता बरतने का निर्देश, डीएम ने की धान खरीद की समीक्षा

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

धान अधिप्राप्ति 2025-26 समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में हुई है। जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रबंध निदेशक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड एवं सभी प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने भाग लिया। उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा धान अधिप्राप्ति में पारदर्शिता बरतते हुए पैक्स अध्यक्ष एवं किसानों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए माह दिसम्बर, 2025 तक लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत धान अधिप्राप्ति कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। ताकि किसान बिचैलियों के पास धान बेचने के लिए मजबुर न होने पाए। साथ ही चयन योग्य समितियों को चयन हेतु जिला टास्ट फोर्स के द्वारा चयन हेतु अविलम्ब बैठक कराने एवं ससमय सीएमआर आपूर्ति हेतु मिल को टैगिंग करने का निदेश दिया गया। उक्त बैठक में सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर पैक्स व व्यापार मंडल का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण में धान अधिप्राप्ति योजना को सूचारू रूप से क्रियान्वयन करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को सरकार द्वारा निर्धारित 48 घंटे के अन्दर किसानों को अधिप्राप्त धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य भुगतान कराने के विभागीय निदेश को दृढ़ता से अनुश्रवण कराने का निदेश दिया गया।