दयालपुर में नशे में हंगामा कर रहे युवक की गिरफ्तारी

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, बिहपुर

प्रखंड के दयालपुर गांव में मंगलवार की रात्रि नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को झंडापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान दयालपुर निवासी रघुनाथ राम के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक शराब के नशे में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने उसे बिहपुर प्रखंड अस्पताल ले जाकर मेडिकल जाँच कराई। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।