- कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा, उनके योगदान और विचारों को अपनाने का आह्वान
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, (बिहपुर), भागलपुर
बुधवार को बिहपुर प्रखंड स्थित कांग्रेस भवन में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. ईरफान आलम ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी केवल देश की पहली महिला प्रधानमंत्री ही नहीं थीं, बल्कि अपनी निर्णय क्षमता, कार्यकुशलता और सशक्त नेतृत्व के चलते ‘आयरन लेडी’ के रूप में विश्वभर में सम्मानित रहीं।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने आधुनिक, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी। उनके नेतृत्व में देश ने पहला परमाणु परीक्षण कर वैश्विक मंच पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रामीण विकास, गरीबी उन्मूलन, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए, जो आज भी देश को दिशा देते हैं।
मो. आलम ने कहा कि वर्तमान समय में इंदिरा गांधी की नीति‐दृष्टि और दूरदर्शिता को अपनाने की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है।
कार्यक्रम में रंजीत राणा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अतहर सईद, बिहपुर विस युवा कांग्रेस अध्यक्ष आरीफ रजा, जैनूल अंसारी, नंदलाल मंडल, मो. निसार, मु. फिरोज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

































