पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवासीय कैम्प कार्यालय में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती भागलपुर में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान शर्मा एवं सभी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी का शासनकाल भारत के इतिहास में युगांतरकारी बदलावों का प्रतीक है।
उन्होंने कहा—“इंदिरा गांधी ने देश को विकास के सर्वोच्च पैमाने पर पहुंचाया और भारत को विश्व की अग्रणी शक्तियों की पंक्ति में खड़ा किया।”
जमींदारी प्रथा के उन्मूलन, पाकिस्तान विभाजन के बाद बांग्लादेश निर्माण, हरित क्रांति और भारत को सामरिक रूप से मजबूत बनाने जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों को उन्होंने रेखांकित किया।
शर्मा ने कहा कि आज जब लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में बताई जा रही हैं, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इंदिरा गांधी के त्याग, संघर्ष और साहस से प्रेरणा लेते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
कई प्रमुख नेता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डा. अभय आनन्द, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी, अभिमन्यु यादव, बाबर अंसारी, डा. जयशंकर ठाकुर, अभिषेक चौबे, पार्षद जाबीर अंसारी, नजाहत अंसारी, मिन्टू कुरैशी, उषा रानी, मिनाक्षी देवी, रमीज राजा, मो. अब्दुल्ला, मो. मेहताब, मो. फिरोज सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।