न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सुपौल अंचल के चैनसिंहपट्टी हल्का का औचक निरीक्षण अपर समाहर्ता, सच्चिदानंद सुमन ने बुधवार को किया । निरीक्षण के समय राजस्व पदाधिकारी एवं हल्का कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम मे हल्का स्तर पर लंबित दाखिल ख़ारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा-2, लगान वसूली, नापी इत्यादि मामलो की समीक्षा की गयी। अपर समाहर्ता द्वारा म्युटेशन के पांच स्वीकृत एवं पांच अस्वीकृत वादों को देखा गया। परिमर्जन एवं म्युटेशन के लंबित मामलो को शीघ्र निष्पादन का निदेश दिया गया।लगाने वसूली में हल्का कर्मचारी द्वारा अब तक 35 प्रतिशत लक्ष्य के विरुद्ध राशि वसूल हुई इसे शत प्रतिशत पूरा करने का निदेश दिया गया। कर्मचारी एक और हल्का के चार्ज में है। अपर समाहर्ता सुमन ने कर्मचारी को दिन निर्धारण कर दोनों हल्का के पंचायत सरकार भवन मे रोस्टर के अनुसार बैठने का निदेश दिया गया एवं भवन मे अपना नाम और मोबाइल नंबर भी अंकित करने का निदेश दिया गया।
































