न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
आज पटना में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से मुलाकात के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई और धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर नेताओं ने राज्य में बनने वाली नई सरकार के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट रूप से मांग की कि भागलपुर जिले को नए मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व मिले और जिले से एक योग्य मंत्री का चयन कर विकास को नई दिशा प्रदान की जाए।
शुभकामनाएं देने वालों में प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य सुड्डू साई, जदयू के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा, शाहकुंड प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, करहरिया के पूर्व मुखिया संजीव कुमार और अजय कुमार शामिल थे।
सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि चुनाव परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भागलपुर को मंत्री पद देकर जिले के जनभावनाओं का सम्मान करना अत्यंत आवश्यक है।



























