एनडीए की जीत पर बेलही पंचायत में सामूहिक भोज, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

न्यूज स्कैन ब्यूरो सुपौल/ मरौना

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में मरौना प्रखंड स्थित बेलही पंचायत के वार्ड 2 स्थित ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में रविवार को सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। एनडीए के सक्रिय कार्यकर्त्ता शिव कांत मंडल के द्वारा आयोजित इस भोज में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जश्न का माहौल देर शाम तक बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्त्ता शिव कुमार मंडल, ताराकांत मंडल, संजीव साह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और एनडीए सरकार से विकास एवं सुरक्षा के प्रति नई उम्मीद जताई। ग्रामीणों ने बताया कि यह सिर्फ राजनीतिक जीत का जश्न नहीं बल्कि आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।
जहाँ सामूहिक भोज में बच्चे, महिलाएँ और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। बच्चों में खास उत्साह देखा गया, वहीं महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजक शिव कांत मंडल ने कहा कि एनडीए की जीत सुरक्षा, विकास और स्थिरता की जीत है। उन्होंने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से एकजुटता बनाए रखने का प्रयास जारी रहेगा।