भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की मौत, बाइक सवार की भी हालत गंभीर

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

खगड़िया के गोगरी-जमालपुर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर गांव के सूरज कुमार की रविवार शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे अपनी बेटी पूजा की शादी का कार्ड बांटकर मायागंज अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी से मिलने के लिए पैदल ही निकल पड़े थे। वे तिलकामांझी से होते हुए सुरखीकल होकर मायागंज अस्पताल की ओर जा रहे थे कि तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि शिव शंक्ति सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार नाबालिग था, जिसने तेज रफ्तार में नियंत्रण खो दिया और सामने से जा रहे शिव शंक्ति सिंह को जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
परिजनों के मुताबिक मृतक की पत्नी का 15 दिन पहले ही आंखों का ऑपरेशन हुआ था और वह मायागंज अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें देखने के लिए ही सूरज कुमार पैदल अस्पताल जा रहे थे। वहीं, उनकी बेटी पूजा की शादी 30 नवंबर को पटना में होने वाली थी। परिवार पर यह दुख का पहाड़ ठीक शादी से महज कुछ दिनों पहले टूट पड़ा। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना के जिम्मेदार नाबालिग बाइक सवार पर कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।