न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक स्थित एनएच 327ई पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी सवार को कुचल दिया जिसमे स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिला कुमारखंड थाना क्षेत्र के मधुबन रामनगर निवासी बिपिन कुमार वर्मा रूप के हुई है ।मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर स्कूटी से सुपौल जा रहा था इसी दौरान पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक पर विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया ।जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पिपरा पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई। ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है और मौके से ट्रक में सवार एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मृतक के परिजनों को जानकारी दे दिया है। शव को पोस्टमार्टम में भेज ट्रैफिक थाना सुपौल को जानकारी दे दिया गया है।


































