लवकुश सिंह बंटी, (बिहपुर), भागलपुर
शनिवार को बिहपुर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक ई.शैलेंद्र बिहपुर एनडीए कार्यालय पहुंचे।इससे पूर्व क्षेत्र के सभी मंदिरों में शैलेंद्र ने माथा टेका व ग्रामीणों से मिले। वहीं, बिहपुर बाजार जाकर सभी व्यवसाइयों से मिलकर उनका आभार जताया। इस दौरान जदयू नेता सत्यप्रकाश सिंह,भाजपा के इ.कुमार गौरव,गोपाल चौधरी,अजय उर्फ माटो,ज्ञानदेव कुमार,सौरव,लालमोहन,चंद्रकांत
चौधरी,सिंटू मंडल व ब्रजेश चौधरी आदि सक्रिय रहे।वहीं एनडीए कार्यालय में विधायक ने कार्यकर्ताआें समेत क्षेत्र के सभी आमजन,किसान,युवा व मातृशक्ति का आभार जताया।इस बार करीब तीस हजार से अधिक मतों से जीतने के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव प्रचार के दौरान जो भी वादे किए गए,बिहपुर में रेलवे विकास,बाढ़–कटाव से स्थायी समाधान,युवाओं के रोजगार अवसर,गांवों में आधारभूत सेवाओं का विस्तार,इन सभी को प्राथमिकता और चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
ई.शैलेंद्र ने कहा कि पिछले दो कार्यकाल की तरह इस बार भी मैं क्षेत्र की जनता की आशा-अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा।यह मेरे प्रति क्षेत्र काे जन विश्वास की जीत है।मैं इस विश्वास को विकास के जरिए और मजबूत करूंगा।इधर प्रो.गौतम,दिनेश यादव व परमानंद मंडल ने बताया कि कार्यालय में पूरे विधानसभा से पहुंचे एनडीए घटक दल के कई नेताओं व कार्यकर्ताआं ने विधायक श्री शैलेंद्र का गर्मजोशी के साथ भव्य अभिनंदन किया।


























