- मतगणना के दौरान बीएसपी समर्थकों ने की थी पत्थर बाजी और सड़क जाम, चुनाव अधिकारी के स्कॉर्पियो को भी लगाई थी आग
- बीएसपी प्रत्याशी की जीत की खुशी में झूमती महिलाएं
- रामगढ़ विधानसभा में बीएसपी के सतीश यादव को 72689 मत मिले, जबकि भाजपा के अशोक सिंह को 72659 मत मिले, 30 वोट से बीएसपी ने चुनाव जीता
प्रमोद कुमार, कैमूर
बिहार में बीएसपी ने कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट पर अपना पताका फहराया है,अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा को हराकर 30 मतों से बीएसपी के सतीश कुमार सिंह यादव ने जीत दर्ज की।
सतीश कुमार सिंह यादव ने कहा कि यह जनादेश और ये जीत रामगढ़ विधानसभा के सभी आम आवाम, अभिभावक, नौजवान, माता-बहनों और जनता की जीत है,जहां हर विधानसभा में शाम 4:00 बजे तक मतगणना हो गयी और प्रमाण पत्र दे दिए गए, लेकिन हमारी क्लोज फाइटिंग थी और कम मार्जिन से हम चुनाव जीते। लेकिन फिर भी जानबूझकर देरी की गयी। पोस्टल वॉलेट को दोबारा गिना गया। देरी की जा रही थी, जो भी प्रेशर हो हमारे लोगों ने संघर्ष किया। लाठियां खाई हमारे कई नौजवान के सिर फटे जो अस्पताल में हैं। सैकड़ो लोगों को चोट लगी है। लेकिन यह संघर्ष की जीत हुई।
शुरुआती फर्स्ट राउंड से 25 राउंड तक हम गिनती में हम बढ़त पर थे,धीरे-धीरे वह बढ़त कम हो गई, यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं था। यह चुनाव सरकार के खिलाफ था । एक तरफ धनबल था और एक तरफ जनबल था। पैसा,ताकत,मंत्री मुख्यमंत्री उधर थे और इधर जनता थी।
2020 में जो हुआ था , इसकी आशंका को देखते हुए लोग सड़कों पर उतरे लाठियां खाई फिर भी डटे रहे ।क्योंकि जीत सच्चाई की हुई। मैंने जो वादा किया है शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरी तरह काम होगा।


























