विनय कुमार मिश्र, सुपौल
जिले में चल रहे विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव अपने चरम पर है। इसी कड़ी में 100 वर्षीय महिला मतदाता बीबी नजमुन ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सबके लिए प्रेरणा की मिसाल पेश की।
बीबी नजमुन ने लखीचंद साहू उच्च विद्यालय, बूथ संख्या 288 पर पहुँचकर वोट डाला। उम्र के इस पड़ाव पर भी मतदान को लेकर उनका उत्साह देखने लायक था। मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मतदान करवाया।
बीबी नजमुन ने कहा कि “जब तक शरीर साथ देगा, मैं हर चुनाव में वोट डालने जरूर आऊँगी।”
उनके इस जोश और समर्पण ने युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश दिया है कि उम्र चाहे कोई भी हो, लोकतंत्र में भागीदारी निभाना हर नागरिक का कर्तव्य है। जिले में 11 बजे तक कुल 31.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।
































