मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का हुआ है चौमुखी विकास : उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ राघोपुर

जिले के राघोपुर प्रखंड के करजाईन बाजार मध्य विद्यालय के मैदान पर गुरुवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चुनावी सभा को संबोधित किया ।एनडीए के निर्मली विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अनिरुद्ध प्रसाद यादव तथा छातापुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नीरज कुमार बबलू को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की क्या दशा थी यह किसी से छुपी नहीं है। बिहार को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने भरपूर सहयोग किया है। 2005 से पहले अपराधी करण चरम पर था ।महिलाएं घर से नहीं निकलती थी आज सभी रात में भी बेझिझक घर से निकलते हैं नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास हुआ है ।लालू प्रसाद यादव के 15 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के 15 साल के कार्यकाल में 97000 लोगों को नौकरी मिली लेकिन नीतीश कुमार के 20 साल के राज्य में 12:30 लाख लोगों को नौकरियां मिली है बिजली व्यवस्था की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब बिजली के लिए हम तरसते थे आज बिहार के दो करोड़ 14 लाख लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया गया है। साथ ही 125 यूनिट बिजली मुफ्त सरकार दे रही है सड़कों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लालू जी के राज में बिहार की सड़क की हालत पर भी जमकर कटाक्ष किया। आज चकाचक सड़कों पर हम फर्राटा भरते हैं 2005 से पहले पटना से सुपौल आने में 10 से 12 घंटे लगते थे आज 3 से 4 घंटे में हम सुपौल पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी कहते थे जब ₹100 हम भेजते हैं तो ₹15 जनता के पास पहुंचती है आज मोदी जी और नीतीश जी के राज में अगर ₹1100 भेजो वह ₹1100 लोगों के खाता तक पहुंचती है कहीं रुपया गायब नहीं होता है उन्होंने लोगों से अपील की एनडीए के प्रत्याशियों को जीता कर नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के हाथों को मजबूत करें। सभा को बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री सह छातापुर से एन डी ए प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह बबलू, निर्मली विधान सभा प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव ,सांसद दिलेश्वर कामत, पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोयत , पूर्व विधायक लखन ठाकुर सहित एनडीए गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सभा के बाद रोड़ शो निकाली गई जो बीरपुर तक गयी।