कार दुर्घटना में बाल-बाल बच्चे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी

न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
कार दुर्घटना में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी और चालक बाल बाल बच गए।फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भ्रमण कर घर लौटने के क्रम में गाड़ी बैक करने के क्रम में आठ फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पहल करते हुए किसी तरह उसे बाहर निकाला।
मामले पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने बताया क्षेत्र से भ्रमण कर फारबिसगंज कोठीहाट चौक पहुंचे थे। साथ में गए बजरंग दल के कार्यकर्ता को दो नंबर वार्ड में उन्हें उनके घर पर छोड़ना था l कार से उतरकर हम पैदल आगे बढ़ गए चालक गाड़ी को जैसे अंदर ले गया कि देखा किसी व्यक्ति ने बीच रोड पर ही अवैध तरीके से गिट्टी और बालू रखकर रोड को जाम कर रखा था। जिस कारण चालक ने कार पीछे करने लगा पीछे बाइक लगी हुई थी गाड़ी बैक करने के दौरान रोड से नीचे पानी से भरा आठ फीट गड्ढा में सीधा गाड़ी पलट गया। ड्राइवर किसी तरह खिड़की से खुद कर अपना जान बचाई l उन्होंने कहा दुर्घटना में कि हम सभी लोग सुरक्षित हैं गाड़ी को क्षति नहीं पहुंची है l