सुल्तानगंज में सीएम नीतीश कुमार की प्रस्तावित जनसभा की तैयारी तेज, विधायक ललित मंडल ने किया स्थल का निरीक्षण

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित जनसभा की तैयारी जोरों पर है। शनिवार को एनडीए प्रत्याशी एवं सुल्तानगंज के विधायक ललित मंडल ने उच्च माध्यमिक विद्यालय करहरिया स्थित सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक मंडल ने मंच, पंडाल, सुरक्षा, जनसुविधा एवं मीडिया व्यवस्था की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी और यह सुल्तानगंज के विकास के लिए एक नई दिशा तय करेगी।
विधायक ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता से करें ताकि जनसभा को पूर्ण सफलता मिले।
इस मौके पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में कार्यकारी जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य सुड्डू साई, जदयू के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनी कुमारी और शालिनी साह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, शाहकुंड प्रखंड अध्यक्ष बिनय कुमार, तथा युवा जदयू नेता मयंक राज शामिल थे।
सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, और सुल्तानगंज की जनता इस विकास यात्रा में पूरा विश्वास और समर्थन दे रही है।