बिहार में फिर लौटा बारिश का मौसम, साइक्लोन मोथा कि परछाई का है असर

  • बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में आ रही है नमी

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पटना
पटना समेत पूरे राज्य में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार में आगामी दिनों के लिए व्यापक बारिश और तेज हवाओं की चेतावनियां जारी की हैं। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बादल घिराव बना हुआ है और मौसम में तेज बदलाव का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार से शनिवार के बीच व्यापक रूप से बारिश, गरज-चमक व तेज हवाओं की संभावना है। इस बीच बुधवार को पटना, भागलपुर समेत अन्य जिलों में दोपहर से हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई है।
मोथा का भी है असर
मौसम विभाग के मुताबिक मोथा तूफानी प्रणाली 27-28 अक्टूबर के दौरान बंगाल की खाड़ी में गहरी हुई थी और 30-31 अक्टूबर के आसपास बिहार के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों, जैसे किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। वहीं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न यह मौसम तंत्र बिहार के मौसम में बदल-बहाव लाने का प्रमुख कारण बना हुआ है। नमी की मात्रा बढ़ने से बादल बन रहे हैं और बारिश हवाओं का दौर जारी है। मौसम विशेषज्ञ दिलीप कुमार ने बताया कि मौसम के इस अचानक बदलाव का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम-दबाव प्रणाली है, जिसने राज्य में नमी की मात्रा बढ़ा दी है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी हवाओं का प्रवाह भी राज्य में सक्रिय बारिश व गरज-चमक की स्थिति बनाए हुए है।

अगले तीन दिनों तक हो सकती है तेज बारिश

गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कुछ शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। अगले कुछ दिनों में उत्तरी एवं पूर्वी जिले जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार में भारी बारिश एवं 30-40 किमी/घंटा तक की हवाएं चल सकती है।

पटना, भागलपुर, गया समेत केंद्रीय व दक्षिणी जिलों में दिन के तापमान लगभग 30-32 डिग्री सेल्सियस, जबकि रात का तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

जिलेवार सामान्य हाल

पटना में बुधवार को मौसम में ठंडक रही और बादल छाए रहे।भीशाम-रात में बारिश के संकेत हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भागलपुर
शहर में दोपहर 3 बजे के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक दो से तीन स्पेल में जारी रही। दिन में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और रात में 25 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

किशनगंज
दिन की शुरुआत में बादल छाए रहे शाम में बूंदाबांदी हुई, द अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रही। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।