- पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करने के आरोप में कार्रवाई , प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने जारी किया आदेश
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए राज्यभर के 27 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें भागलपुर जिले के राज्य परिषद सदस्य अवनीश कुमार, सुल्तानगंज के जिला प्रवक्ता अजीत यादव और गोपालपुर के मोती यादव भी शामिल हैं।
पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन नेताओं ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के विरुद्ध जाकर या निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन कर दल विरोधी गतिविधियों में भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल मंडल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में उल्लेख है कि राज्य मुख्यालय को प्राप्त सूचनाओं और जिला स्तर की रिपोर्टों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
निष्कासित नेताओं की सूची में प्रमुख नाम:
छोटे लाल राय (विधायक, परसा)
रीतु जायसवाल (पूर्व प्रत्याशी, परिहार)
राम प्रकाश महतो (पूर्व विधायक, कटिहार)
अनिल सहनी (पूर्व विधायक, मुजफ्फरपुर)
सरोज यादव (पूर्व विधायक, बख्तियारपुर)
गणेश भारती (पूर्व विधान पार्षद, मुजफ्फरपुर)
मो. कामरान (विधायक, गोविंदपुर)
अनिल यादव (पूर्व विधायक, नरपतगंज)
अखल लाल यादव (पूर्व प्रत्याशी, किशनगंज)
राम सखा महतो (जिला प्रधान महासचिव, चौरिया-बरियारपुर)
अवनीश कुमार (राज्य परिषद सदस्य, भागलपुर)
अजीत यादव (जिला प्रवक्ता, सुल्तानगंज)
मोती यादव (गोपालपुर, भागलपुर)
संजय राय (जिला प्रधान महासचिव, वैशाली)
कुमार गौरव (उपाध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, दरभंगा)
राजीव कुशवाहा (जिला महासचिव, दरभंगा)
महेश प्रसाद गुप्ता (जिला अध्यक्ष, जाले)
कपिल प्रसाद यादव (जाले)
पूनम देवी गुप्ता (महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, मोतिहारी)
सुधा यादव (पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ, मोतिहारी)
सुरेन्द्र प्रसाद यादव (प्रदेश महासचिव, सिवान)
निरज राय (जमुई)
अनिल चंद्र कुशवाहा (प्रदेश महासचिव, वैशाली)
अजीत यादव (भागलपुर)
मोती यादव (गोपालपुर)
रामनरेश पासवान (विजय प्रखंड अध्यक्ष, पूर्वी चंपारण)
अशोक चौहान (पुताही प्रखंड अध्यक्ष, पूर्वी चंपारण)
कार्रवाई का कारण:
पार्टी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान इन नेताओं ने संगठन की आधिकारिक लाइन से हटकर कार्य किया, जिसके कारण पार्टी की साख को नुकसान पहुँचा।
प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा – “पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है। किसी को भी संगठन विरोधी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जा सकती।”
भागलपुर में सियासी चर्चा तेज:
भागलपुर जिले से तीन नेताओं – अवनीश कुमार, अजीत यादव और मोती यादव के निष्कासन के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव में RJD की सख़्त अनुशासन नीति का हिस्सा है।

































