- भागलपुर की अस्मिता को बचाने का संकल्प: चन्द्र किशोर साह ने भूमाफियाओं, शिक्षा माफियाओं और राजनीतिक दलालों को चेतावनी दी
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
भागलपुर विधानसभा के 156 नंबर सीट से निर्दलीय युवा, शिक्षित और समाजसेवी प्रत्याशी चन्द्र किशोर साह (B.A, L.L.B) ने चुनावी मैदान में दस्तक दी है। उन्होंने जोरदार अंदाज में कहा कि “हम बिहारियों की अस्मिता की रक्षा करेंगे और खोए हुए गौरव को वापस लाएंगे। भागलपुर को भूमाफियाओं, शिक्षा माफियाओं, दलालों और राजनीतिक माफियाओं के हाथों में गिरवी नहीं रहने देंगे।”
चन्द्र किशोर साह ने साफ किया कि उनका मिशन जात-पात, धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ भागलपुर की खोई हुई पहचान को जनता के बीच वापस लाना है।
उन्होंने जनता से सीधी अपील की है कि “भागलपुर के हर युवा, शिक्षित और जागरूक नागरिक, यह समय है अपने अधिकार और गौरव की रक्षा करने का। हम मिलकर भ्रष्ट नेताओं और माफियाओं के चंगुल से इस शहर को मुक्त करेंगे।”
चन्द्र किशोर साह की स्पष्ट और बेबाक राजनीति पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है। उनकी स्वच्छ छवि और समाजसेवी पहचान उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग और मजबूती से खड़ा करती है।
संदेश साफ है: अगर आप भागलपुर में भ्रष्टाचार, माफियाओं और दलालों का अंत चाहते हैं, तो चन्द्र किशोर साह ही हैं आपका विकल्प।
उन्होंने अपने समर्थन में यह भी जोर दिया कि उनका मकसद सिर्फ सत्ता या राजनीति नहीं है, बल्कि सच्ची सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन लाना है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 156 भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के हर युवा, शिक्षित और जागरूक नागरिक से मेरी गुजारिश है कि वह इस परिवर्तन के मिशन में मेरे साथ खड़े हों। हम मिलकर भागलपुर को भ्रष्ट नेताओं और माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराएंगे।” चन्द्र किशोर साह की यह तेज़ और स्पष्ट राजनीति जनता के बीच तेजी से चर्चा में आ रही है। उनकी स्वच्छ छवि और समाजसेवी छवि उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग खड़ा करती है।
































