तीन तिथियों पर होगी अभ्यर्थियों के व्यय लेखा पंजी की जांच

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों के व्यय लेखा पंजी की जांच के लिए तीन तिथियां निर्धारित की गई हैं।
भागलपुर के व्यय प्रेक्षक ने बताया कि अभ्यर्थियों के व्यय पंजी की जांच 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार), 4 नवंबर 2025 (मंगलवार) और 8 नवंबर 2025 (शनिवार) को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक वाणिज्य कर कार्यालय, भागलपुर (व्यय अनुश्रवण कोषांग) में की जाएगी।
जिला स्तर पर अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की जांच स्थल इस प्रकार निर्धारित की गई है:
152-बिहपुर और 153-गोपालपुर: व्यय अनुश्रवण कार्यालय के भूतल पर।
154-पीरपैंती (अ जा), 155-कहलगांव और 157-सुल्तानगंज: व्यय अनुश्रवण कार्यालय के प्रमंडलीय सभा कक्ष, प्रथम तल पर।
156-भागलपुर: अपीलीय कार्यालय कक्ष, अभ्यर्थी व्यय कोषांग।
158-नाथनगर: अंकेक्षण कार्यालय कक्ष, अभ्यर्थी व्यय कोषांग।
अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथियों पर स्वयं या अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से उपस्थित होकर व्यय लेखा की जांच कराएं।
व्यय लेखा पंजी की यह जांच चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।