त्रिवेणीगंज के विभिन्न छठ घाटों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का जिलाधिकारी, सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, अधिकतम साफ़-सफ़ाई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान जन-सुविधा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि छठ पर्व के अवसर पर सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सभी तैयारियाँ समय पर एवं पूर्ण मुस्तैदी के साथ संपन्न करने के निदेश दिए।