ट्रिपल आइटी भागलपुर के छात्र सुमेश मिश्रा को इमा.एआइ में मिला शानदार इंटर्नशिप ऑफर

न्यूज स्कैन रिपोर्टर, भागलपुर
ट्रिपल आइटी भागलपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र सुमेश मिश्रा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी इमा.एआइ में इंटर्नशिप करने का मौका मिला है।

उन्हें यह इंटर्नशिप बेहद प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया के बाद मिली है। सुमेश को इंटर्नशिप अवधि के दौरान प्रति माह ₹65,000 का वजीफा मिलेगा, जो उनके कौशल और क्षमता पर कंपनी के भरोसे को दर्शाता है।
इसके साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें कंपनी की ओर से 35 लाख रुपये वार्षिक से अधिक के प्रि-प्लेसमेंट ऑफर की भी संभावना है। संस्थान ने सुमेश की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता आईआईआईटी भागलपुर की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत छात्रों को अत्याधुनिक उद्योगों में प्रभावशाली करियर के लिए तैयार किया जाता है।