घोघा बाजार डकैती कांड में 5 अपराधी गिरफ्तार, एक फरार


न्यूज स्कैनरिपाेर्टर, घोघा
घोघा बाजार निवासी गोपाल उपाध्याय के घर दिनदहाड़े हुई डाका कांड का घोघा थाना की पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ कल्याण आंनद ने बताया कि घोघा बाजार के गोपाल उपाध्याय के घर 5 अक्टूबर के सुबह 6 बजे तीन अपराधी जबरदस्ती घर में घुसकर उनकी पत्नी क्रांति देवी को बंधक बनाकर लगभग नगद एवं आभूषण लूट की की घटना को अंजाम दिया था। घटना को लेकर क्रांति देवी ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था.उसके बाद पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं विभिन्न स्थलों की सीसी टीवी फुटेज की जांच प्रारंभ कर दिया।
जांच के दौरान पुलिस को सबौर थाना क्षेत्र के बासुकी मंडल ,ललन कुमार एवं पवन शर्मा की पहचान पुलिस ने किया. जिसमें बासुकी मंडल ,ललन कुमार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मोबाइल सीडीआर एवं कन्फेशन से तीन अन्य लोगों की पहचान की गई.जिसमें घोघा बाजार के संतोष दुबे , मुख्य डकैती का प्लानिंग संतोप तिवारी ने ही किया था। घोघा बजार अपने ससुराल में रहता है अपने सुसुराल से ही गिरफ्तार किया है। वहीं सबौर थाना मिर्जापुर के फूलचंद दास और मुस्लिम टोला के मो शमीम उर्फ गुड्डू की संलिपिता पाई गई। तीनों लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड घोघा बाजार के संतोष दुबे था। घटना के 10 दिन पूर्व संतोष दुबे के द्वारा गोपाल उपाध्याय के घर की रेकी की गई थी। छह अपराधियों में से सबौर थाना क्षेत्र के पवन शर्मा फरार चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.अपराधियों के पास से
घटना में प्रयुक्त दो बाइक, बासुकी मंडल के पास से लूट की गई एक अंगूठी, घटना के दिन ललन के पहने गए वस्त्र पुलिस ने जप्त किया है उन्होंने बताया कि संतोष दुबे के पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है.बलात्कार के आरोप है। फूलचंद दास फूलचंद दास शराब तस्कर मामले में अभियुक्त है.बासुकी मंडल दो बार लूट कांड में जेल गया है। कांड उद्वेदन में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार व सहयोग सबौर थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान है।