न्यूज स्कैन ब्यूरो, अररिया
भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई।जिसमें अररिया जिला के सिकटी और फारबिसगंज विधानसभा के लिए सीटिंग विधायक पर भरोसा जताया गया तो नरपतगंज विधानसभा पर सीटिंग विधायक के बदले भाजपा आलाकमान ने पूर्व विधायक देवयंती यादव पर भरोसा जताया और पार्टी का उन्हें उम्मीदवार बनाया।जारी लिस्ट में सिकटी विधानसभा से विधायक सह बिहार सरकार के आपदा प्रबन्धन विभाग के मंत्री विजय कुमार मंडल को उम्मीदवार बनाया गया।वहीं फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार से विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
इससे पहले जनसुराज की ओर से जारी लिस्ट में सिकटी से मुखिया रागिब बबलू और नरपतगंज से भाजपा की ही टिकट से चार बार जीते जनार्दन यादव को प्रत्याशी बनाया गया।जनार्दन यादव कुछ दिन पहले ही भाजपा में उपेक्षा से नाराज होकर जन सुराज का दामन थामा था और जन सुराज ने भरोसा करते हुए जनार्दन यादव पर दांव खेला।भाजपा की जारी सूची में देवयंती यादव की उम्मीदवारी अचरजता से भरी रही।सीटिंग विधायक का टिकट काटकर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया।इस तरह नरपतगंज में दो पूर्व विधायक भाजपाई फिलहाल आमने सामने है और महागठबंधन के उम्मीदवार की घोषणा बाकी है।
नरपतगंज के निवर्तमान विधायक जयप्रकाश यादव का भाजपा के साथ क्षेत्र में काफी विरोध था।पार्टी की ओर से कराए गए सात सर्वे में भी उनके खिलाफ रिपोर्ट थी।ऐसे में उनके टिकट कटने की कयास लगाया जा रहा था।हालांकि टिकट के रेस में पूर्व प्रमुख विजय यादव,नागेश्वर यादव,रोहित यादव सहित अन्य कई कतारबद्ध थे और पार्टी ने देवयंती यादव पर भरोसा जताते हुए उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।



































