भागलपुर में BJP की अग्निपरीक्षा: पार्टी ने रोहित पांडेय पर फिर जताया भरोसा, क्या इस बार पलट पाएंगे हार?

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भागलपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने एक बार फिर रोहित पांडे पर भरोसा जताया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था। कांग्रेस से अजीत शर्मा, भाजपा से रोहित पांडे और लोजपा से राजेश वर्मा मैदान में थे।
उस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा ने 65,502 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के रोहित पांडे को 64,389 वोट मिले थे। लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को 20,523 वोट मिले थे।
इस बार एक बार फिर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। भाजपा ने रोहित पांडे पर दोबारा भरोसा जताया है, लेकिन उन्हें न सिर्फ पिछले चुनाव की हार का बदला लेना होगा, बल्कि पार्टी के अंदर मौजूद गुटबाज़ी से भी पार पाना होगा।
अब देखना होगा कि जिन नेताओं को टिकट की उम्मीद थी, वे रोहित पांडे के साथ मिलकर भाजपा को यह सीट जीताने में कितना सहयोग करते हैं।

जानिए, भाजपा की पहली सूची में जिन उम्मीदवारों के हैं नाम, कौन कहां से लड़ेंगे