न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के डगमारा थाना क्षेत्र से वाहन चेकिंग के क्रम में एक लोडेड पिस्टल एवं 4 जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बिहार विधान सभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस के निदेश पर चलाये जा रहे वाहन चेकिंग के क्रम में सूचना के आधार पर डगमारा थाना क्षेत्र से राम पुकार साह सा०-ललितपुर ब्रहमपुर वार्ड 7, थाना-पाते जिला-सप्तरी (नेपाल) के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद हथियार के संदर्भ में वैद्य कागजात की माँग करने पर रामपुकार साह के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। इस संदर्भ में डगमारा थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिये गये अभियुक्त को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
































