बांका में वोटर जागरूकता रैली में शामिल हुईं स्वीप आइकॉन अर्चना कुमारी, डीएम नवदीप शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी

न्यूज स्कैन ब्यूरो, बांका

बिहार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को बांका में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और स्वीप आइकॉन, पैरा एथलीट अर्चना कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से 11 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। वहीं अर्चना कुमारी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र को सशक्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है, और हर नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर गांधी चौक, शिवाजी चौक होते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में सेविकाएं, स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी शामिल हुए। रैली के माध्यम से शहरवासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।