न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
फारबिसगंज के रचित पांडिया ने कोलकाता में आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।रचित पांडिया फारबिसगंज के राजेश पांडिया और रेखा पांडिया का पुत्र है और और पूर्णिया जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के दसवीं का छात्र है।उन्होंने स्कूल की ओर से कोलकाता में आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।जहां उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेन ऑफ द सीरीज और मेन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम करके अपने स्कूल,परिवार ओर फारबिसगंज का नाम रोशन किया।
उल्लेखनीय हो कि जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया को क्रिकेट की कोचिंग भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी सिक्सर किंग युवराज सिंह की देखदेख में होता है। रचित पांडिया ने कहा कि आगे चल कर एक अच्छा ऑल राउंडर बेस्टमेन बन कर समाज का नही पूरे बिहार का नाम रोशन करना चाहूंगा।
रचित की इस कामयाबी की जानकारी जैसे ही दादा मदनलाल पांडिया, प्रेम पांडिया, पूनम पांडिया, बिमल पांडिया, अरविंद, दिनेश,राजेश कुमार पांडिया, विकाश, जयंत पांडिया को मिली पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। वही ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा,अखिल भारतीये मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष बछराज राखेचा,मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष गौरव जैन,अग्रवाल समाज,जैन समाज, माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी ।
फारबिसगंज के रचित पांडिया कोलकाता में आयोजित टूर्नामेंट में रहे मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच, ब्राह्मण समाज ने दी बधाई

































