यात्री बस पलटी, एक की मौत, 6 से अधिक यात्री घायल, विरोध में सड़क जाम

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ त्रिवेणीगंज

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला के समीप एनएच 327 ई पर एक यात्री बस पलट गई है, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन से ऊपर यात्री जख़्मी हो गए हैं।
बताया गया है की सभी घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। त्रिवेणीगंज से एक यात्री बस यात्रियों को लेकर सुपौल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बघला के समीप एनएच 327 ई पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इस दुर्घटना में मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई। मृतक कि पहचान महेसुआ निवासी संतोष राम के रूप में हुई है। बताया गया कि इस दुर्घटना में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। कहा गया है कि बस पर करीब एक दर्जन यात्री सवार थे।
घटना के विरोध में आक्रोषित लोगों ने त्रिवेणीगंज में अनुमंडलीय अस्पताल के समीप एनएच 327 ई सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया है। हालांकि जाम कि सूचना पर मौके पर सीओ,बीडीओ, थानाध्यक्ष अपने दल बल से पहुंच जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर समुचित आश्वासन देने के बाद जाम को हटा दिया गया है। बताया गया कि करीब एक घंटे रही सड़क जाम के कारण आवाजाही प्रभावित हुई। फिलहाल सड़क जाम को हटाकर सड़क पर आवाजाही दुरुस्त किया गया। त्रिवेणीगंज पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दी है।घटना की जांच शुरू कर दी गई है।