वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही बारिश से बढ़ी परेशानी

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ राघोपुर

वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार सवेरे से ही रुक रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सभी सड़कों पर घुटना भर पानी का जल जमाव हो चुका है जिससे आम लोगों को सड़क पर चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही काफी दिनों से चल रही भीषण गर्मी से इस वर्षा के पानी के चलते गर्मी का मौसमअब ठंडा में परिवर्तित हो गया है। लोगों को फुल गंजी एवं कंबल ओढ़ने पर मजबूर हो जाना पड़ा है। जहां धान की फसल में इस बार वर्षा बहुत कम वर्षा हुई है। वही मौसम गुजर जाने के बाद हथिया नक्षत्र में इस भारी वर्षा से धान के फसल में हरियाली छा गई है। किसान इस वर्षा से काफी खुश नजर आ रहे हैं। वही सभी बाजारों की स्थिति सड़क पर पानी लग जाने के कारण नारकीय हो गई है। जिसके चलते आवागमन कम हो गई है। ठंड के चलते लोग घर में सिकुड़ गए हैं।