न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
मायागंज में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर स्थानीय लोगों की पकड़ में आया और लोगों ने उसे पीट-पीट कर सबक सिखाया।
जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर को मायागंज अस्पताल से स्टेबलाइजर चोरी हुआ था और फैब्रिकेटेड स्टाफ रूम से एक बैग भी गायब हो गया। चोरी किए गए बैग में पावर बैंक, ओटीजी केबल, चार्जर और 3,700 रुपये नकद थे।
हॉस्पिटल के ट्रॉली मैन कफ्तान कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वही चोर पहले भी स्टेबलाइजर चोरी करते पकड़ा गया था। बुधवार दोपहर 12:30 बजे स्थानीय लोगों ने चोर को अस्पताल परिसर के आसपास घुमते देखा और तुरंत पकड़ लिया।
लोगों ने चोर की जमकर पिटाई की और पूछताछ की। पकड़े जाने पर चोर ने अपना नाम अमरपुर पवई निवासी निक्कू बताया और चोरी का जुर्म स्वीकार किया। उसने कहा कि वह इलाज के लिए अस्पताल आया था, लेकिन चोरी की बात नहीं छुपा सका। अब चोर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


























