न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
12 जून 2025 से लापता बेटे की खोज में थक चुके माता-पिता अब भागलपुर के आईजी के पास पहुंचे। तातारपुर थाना क्षेत्र के लहरी टोल निवासी प्रकाश कुमार साह ने बताया कि उनके पुत्र राहुल कुमार घर से एंटीपीसी रेलवे की परीक्षा देने के लिए पटना गए थे, लेकिन न परीक्षा केंद्र पहुंचे और न ही घर लौटे। तीन माह से उनका कोई पता नहीं चला।
स्थानीय पुलिस ने भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हर संभव प्रयास विफल होने के बाद पीड़ित परिवार ने आईजी भागलपुर विवेक कुमार से मदद की गुहार लगाई है।
संदिग्ध दोस्त पर शक
राहुल के पिता ने अपने बेटे के दोस्त विपिन पासवान पर गंभीर शक जताया। बी.टेक के छात्र राहुल के दोस्त ने जब पूछताछ की तो गोलमटोल जवाब दिए। फोन पर राहुल का कॉल कई बार अचानक कट गया, जिससे पिता का शक और बढ़ गया।
प्रकाश कुमार का कहना है कि विपिन ने जालसाजी कर बेटे को कहीं भेज दिया है, और 6 सितंबर को अपने व्हाट्सएप्प स्टेटस पर नौकरी का झांसा देकर राहुल के व्हाट्सप्प पर दुबई और सऊदी जाने का स्टेटस डाल दिया। पिता का आरोप है कि बेटे का अपहरण यही दोस्त करवा सकता है।
आईजी ने दी राहत की उम्मीद
भागलपुर आईजी से मुलाकात के दौरान प्रकाश कुमार ने कहा कि आईजी ने संबंधित थाना को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है और आश्वासन दिया कि राहुल की खोजबीन जल्द पूरी की जाएगी।

































