न्यूज स्कैन ब्यूरो, कटिहार
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत, ‘नमो युवा दौड़’ मैराथन का आयोजन किया गया।आयोजित दौड़ नशामुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश के 75 स्थानों में से एक, कटिहार में भी आयोजित की गई।
कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम से सुबह ठीक 7:00 बजे इस मैराथन की शुरुआत हुई। सैकड़ों युवा, नागरिक,नेता और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ राजेंद्र स्टेडियम से शुरू होकर एमजी रोड, आरके मिशन रोड, न्यू मार्केट, और मंगल बाजार से गुजरते हुए वापस राजेंद्र स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई।मौके पर सदर विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री निखिल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा.चंद्रभूषण ठाकुर, महामंत्री गोबिंद अधिकारी, सौरभ मालाकर , भाजपा प्रवक्ता महेन्द्र झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव झा, भाजपा नेत्री सह लखनपुर पंचायत की मुखिया श्वेता राय सहित कई अन्य उपस्थित रहे ।
नमो युवा दौड़: ‘नशामुक्त भारत’ के लिए मैराथन



























