न्यूज स्कैन ब्यूरो, अररिया
फारबिसगंज प्रखंड एवं नगर कांग्रेस कमिटी की बैठक राम मनोहर लोहिया पथ स्थित जिलाध्यक्ष शाद अहमद के आवास पर रविवार को हुई।जिसमें कांग्रेस के घर घर गारंटी योजना को हर घर तक पहुंचाने के काम पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही घर घर जाकर सभी का रजिस्ट्रेशन भी कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में कांग्रेस प्रभारी किरण क्षेत्री एवं मुकेश राय और सुबेंदु कुमार ने पार्टी को मजबूत करने के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वही इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा फारबिसगंज विधानसभा के सभी पंचायतों का सघन दौरा किया जायेगा। हम हर पंचायत के हर घर पर कांग्रेस की हर घर गारंटी योजना की जानकारी देने का काम करेंगे।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, प्रखण्ड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव, नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू, शंकर साह,अमरीश राहुल, संजीव शेखर, काजल गुप्ता, कंचन विश्वास, भारत झा, शशि मोहन ठाकुर, रामदेव यादव, दिलीप पासवान, प्रदीप कर्ण, दिलकश, गौरव गुप्ता, प्रिंस शांडिल्य, सुबेव आलम उपस्थित थे।
कांग्रेस की बैठक में घर-घर गारंटी योजना को हर घर तक पहुंचाने का निर्णय
