न्यूज स्कैन ब्यूरो, अररिया
फारबिसगंज के कटहरा स्थित विद्या भारती लोक शिक्षा समिति से सम्बद्ध सुलोचना देवी डॉ डीएल दास सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को पूर्ववर्ती छात्रों का सम्मेलन आयोजित की गई। जिसमें लोक शिक्षा समिति बिहार के सचिव रामलाल सिंह उपस्थित थे।
छात्र सम्मेलन जोश उमंग , उत्साह एवं उम्मीदों के रंगों से सराबोर रहा । एक दूसरे का हालचाल जानने की उत्सुकता उनके चेहरे व आंखों में साफ दिखाई दे रही थी। पुरातन छात्रों ने परिसर के अध्ययनरत छात्रों के साथ आयोजित बैठक में अपना विचार साझा किया।कार्यक्रम की सराहना प्रांतीय अध्यक्ष सह स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद के साथ अन्य सदस्यों ने किया।मौके पर प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन से अध्ययनरत छात्रों को उचित मार्गदर्शन में सहायता मिलेगी। पूर्व भैया-बहनों की उपस्थिति विद्यालय की सबसे बड़ी पूंजी है। आप सबकी उपलब्धियां विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। सम्मेलन में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सफलता की ऊंचाइयां प्राप्त कीं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, सदस्य ममता देवी, प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार , मीडिया प्रभारी आचार्य अजय कुमार राय, विनोद कुमार राय,रिया कुमारी, अरविंद कुमार, शबनम देवी, भैया बहनों में शालू, ऋतिक, अर्पित, के साथ – साथ सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर कटहरा में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का हुआ आयोजन


























