सेवा पखवाड़ा : एक पेड़ मां के नाम अभियान

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 15 दिनों तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान भाजपा राघोपुर मध्य के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगड़िया की उपस्थिति एवं मंडल अध्यक्ष विपिन साह की अध्यक्षता में किया गया। सचिन माधोगडिया ने कहा कि भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा नाम से 15 दिनों तक यह अभियान पुरे देश में व्यापक पैमाने पर चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न तरह सेवा के कार्य निरंतर रुप से चलाया जाएगा। इसी अभियान तहत शनिवार को राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर दौलत उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक पेड़ मां के नाम से दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लगाया।मौके पर मंडल महामंत्री प्रदीप जायसवाल, भोली कंठ, मंडल उपाध्यक्ष बिमला शर्मा, पंचायत अध्यक्ष कैलाश चौधरी, ललित गोल्ड,आकाश जयसवाल अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।