न्यूज स्कैन ब्यूरो। खगड़िया
खगड़िया के एनएच-31 स्थित जुबली पेट्रोल पंप के समीप आज प्रकाश टोयोटा के नए आउटलेट का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शत्रुधन भगत, लोजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार तथा प्रकाश टोयोटा के प्रबंधक अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. पवन जायसवाल ने कहा कि खगड़िया में प्रकाश टोयोटा के नए आउटलेट के शुरू होने से लोगों को आधुनिक वाहन सुविधाएं स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होंगी और साथ ही क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

”वहीं, प्रकाश टोयोटा के प्रबंधक अमित कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि कंपनी ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और खगड़िया आउटलेट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत शॉल एवं बुके देकर किया गया।इस मौके पर लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत कुमार, सांसद के निजी सहायक विकास कुमार, लोजपा नेता दुलारचंद पासवान, सम्मी पासवान, दिव्यांशु कुमार, निष्णात प्रताप, मुन्ना कुमार, सन्नी कुमार, ऋषि कुमार, रॉबिन स्मिथ, छोटू पोद्दार सहित लोजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


























