न्यूज स्कैन ब्यूरो। परबत्ता (खगड़िया)
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत देवरी पंचायत के अररिया गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय अमन कुमार ने जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमन गांव के निवासी सुधीर यादव का सबसे छोटा पुत्र था।घटना के संबंध में मृतक के पिता सुधीर यादव ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह घर के पास ही गाय को चारा दे रहे थे। अमन भी उस समय घर पर ही था। कुछ देर बाद वह घर से बाहर निकला, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाएगा।
घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक जामुन के पेड़ से उसने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। करीब एक घंटे बाद जब परिवार का एक सदस्य शौच के लिए गया, तो अमन को पेड़ से लटका हुआ देख हड़कंप मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अमन की मौत हो चुकी थी।परिजनों ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था।घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा मड़ैया थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष रिक्की कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताते चले पांच महीने में गांव की तीसरी घटना है।जब युवक फांसी लगाकर आत्महत्या किया।