स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सहरसा

कोशी क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (इनचार्ज) डॉ सुधीर कुमार के द्वारा किया गया इस दौरान ,पीरामल जिला प्रबंधक रिपुंजय कुमार,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम ,पीरामल जिला प्रोग्राम लीड अखिलेश कुमार, बीसीएम प्रमोद कुमार,रश्मि कुमारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थिति रहे।
आप सभी को मालूम हो कि दिनांक 17 सितंबर 2025 से 2अक्टूबर,2025 तक किशोरियों एवं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में स्वास्थ्य व्यवस्था को बढ़ावा देकर स्वस्थ्य नारी एवं सशक्त परिवार का निर्माण करना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान , किशोरियों एवं महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को पहचान कर समुचित इलाज किया जाएगा, जिसमें सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर,प्रसव पूर्व जांच, आंखों की जांच,मधुमेह,उच्च रक्तचाप आदि रोग शामिल है।